बलरामपुर छत्तीसगढ़ सुरक्षा जवान भर्ती 2025: 800 पद, सीधा चयन, जानें कब और कैसे अप्लाई करें?
![]() |
जनपद पंचायत बलरामपुर सुरक्षा जवान के 800 पदों पर भर्ती |
छत्तीसगढ़ में SIS Group का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, डोंगरीवाला, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा संचालित "विशेष भर्ती अभियान, जिला बलरामपुर (छ.ग.)" ने 2025 में मौजूदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के केवल तीन पद शामिल है जिसकी योग्यता इन विभिन्न पदों के अनुसार है। सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 800 पद है। जिसमें से सुरक्षा जवान के 500 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद तथा सुरक्षा अधिकारी के 100 पद निकले गए हैं। छत्तीसगढ़ में इनका प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में है। यदि उम्मीदवार का चयन किया जाता है तो उनका ट्रेनिंग जयपुर प्रशिक्षण केंद्र अर्थात SIS ग्रुप में कराया जाएगा। इस SIS group में आपको सरकारी नौकरी जैसा सुविधा देखने को मिलेगा। ट्रेनिंग खत्म होते ही आपको ज्वाइनिंग के पहले दिन से ही pf की सुविधा दिया जाता है।
SIS ग्रुप में भर्ती के लिए आपको जनपद पंचायत बलरामपुर, जनपद पंचायत बलंगी, जनपद पंचायत वाड्राफनगर, लाइवलिहुध कॉलेज बलरामपुर में विभिन्न तारीखों पर बुलाया जाएगा। इस भर्ती स्थल पर आपके फॉर्म भरे जाएंगे जिसमें फॉर्म की फीस 350 तथा दस्तावेज भी मांगी जाएगी जिसमें से आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र 10वीं 12वीं तथा स्नातक के रिजल्ट पदों के योग्यता अनुसार। SIS ग्रुप में नौजवानों को भर्ती लेने के लिए एक सुनहरा अवसर है जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ऐसा ही ग्रुप में सुरक्षा जवान तथा सुरक्षा सुपरवाइजर तथा सुरक्षा अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है। ठीक छत्तीसगढ़ में जयपुर प्रशिक्षण केंद्र के SIS ग्रुप द्वारा जून माह में इस भर्ती का आयोजित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार उपस्थित होकर आवेदन जरूर से जरूर करें।
ऑफिशियल सूचना: PDF
कौन कर सकता है आवेदन? देखें पद और योग्यता
छत्तीसगढ़ के SIS group में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विभिन्न जनपद पंचायत से लिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के SIS ग्रुप में काम करना चाहते हैं। वह जनपद पंचायत शंकरगढ़, जनपद पंचायत वाड्राफनगर, जनपद पंचायत बलरामपुर में उपस्थित होकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें केवल तीन पद शामिल है। जिसमें पदों के अनुसार सैलरी 12000 से 24000 तक निर्धारित किया गया है। तथा राज्य के अनुसार इनकी सैलरी मैं बढ़ोतरी या कमी भी की जा सकती हैं। इनमें केवल तीन पद है इसमें सुरक्षा जवान के लिए योग्यता 10वीं पास या फेल होना चाहिए तथा सुरक्षा सुपरवाइजर की योग्यता 12वीं पास होने चाहिए तथा सुरक्षा अधिकारी के योग्यता स्नातक पास होना चाहिए तभी आप SIS ग्रुप में काम करने योग्य होंगे। नीचे आपको टेबल में उसका पद और शिक्षक योग्यता बताया गया है ध्यानपूर्वक देखें।
पदों के नाम और योग्यता:
इस भर्ती में केवल तीन पद शामिल है जिसमें निम्न योग्यता निम्न पदों के अनुसार है जो नीचे टेबल में बताया गया है:
क्रम | पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
---|---|---|
01 | सुरक्षा जवान (पुरुष) | 10वीं पास |
02 | सुरक्षा सुपरवाइजर (पुरुष) | 12वीं पास |
03 | सुरक्षा अधिकारी | स्नातक (NCC प्रमाण पत्र वालो को प्राथमिकता) |
पदों के अनुसार वेतन:
इस भर्ती में इन विभिन्न पदों की भर्ती का सैलरी इन पदों के योग्यता के अनुसार है। जो नीचे दिया गया है:
क्रम | पद का नाम | वेतन (प्रति माह) |
---|---|---|
01 | सुरक्षा जवान (पुरुष) | ₹16,000 – ₹23,000 |
02 | सुरक्षा सुपरवाइजर (पुरुष) | ₹18,000 – ₹25,000 |
03 | सुरक्षा अधिकारी | ₹27,000 – ₹32,000 |
इन भर्तियों में मिलने वाले विभिन्न सुविधाएं:
SIS ग्रुप की भर्ती में आपको कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जैसे की ट्रेनिंग के पश्चात अर्थात ट्रेनिंग के बाद आपको जॉइनिंग के पहले दिन से ही पीएफ की सुविधा, आपको तथा आपके परिवार को चिकित्सा की सुविधा, भोजन के लिए मेस की सुविधा, पैसों के लिए लोन की सुविधा, बच्चों को पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा ऐसे अनेक सुविधा इस भर्ती में आपको दी जाती है। लगभग वे सभी सुविधा दी जाती है जो एक सरकारी व्यक्ति को अर्थात सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है यह भर्ती उस उम्मीदवार के लिए बहुत फायदेमंद है। जो इंडियन आर्मी में सेलेक्ट नहीं हो पाया। लेकिन वह अपने राज्य के लिए सुरक्षा के लिए कुछ करना चाहता है। तो वह SIS ग्रुप के द्वारा सुरक्षा जवान या सुरक्षा सुपरवाइजर बनकर अपने राज्य को सुरक्षित कर सकता है।
इस भर्ती को किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?
SIS भर्ती का आयोजित जनपद पंचायत बलरामपुर, जनपद पंचायत शकरगढ़, जनपद पंचायत कुसमी, जनपद पंचायत वाड्राफनगर, जनपद पंचायत बलंगी, जनपद पंचायत सारंगढ़, ग्राम पंचायत सनावल, ग्राम पंचायत डिंडो, लाइवलीहुड कॉलेज बलरामपुर, में आयोजित करना जा रहा हैं। इसको विभिन्न तारिक को आयोजित कराया जा रहा है जो नीचे दिया गया है। ध्यान दें कि इस स्थान में पहुंचे से पहले आपको इस भर्ती का समय पता होना चाहिए भर्ती का समय सुबह 11:00 से 3:00 तक ही है।
भर्ती स्थल | दिनांक |
---|---|
जनपद पंचायत कुसमी | 23.06.2025 |
जनपद पंचायत शंकरगढ़ | 24.06.2025 |
जनपद पंचायत राजपुर | 25.06.2025 |
जनपद पंचायत रामचंद्रपुर | 26.06.2025 |
ग्राम पंचायत सनावल | 30.06.2025 |
ग्राम पंचायत हिंडो | 01.07.2025 |
ग्राम पंचायत बलंगी | 02.07.2025 |
जनपद पंचायत वाड्रफनगर | 03.07.2025 |
जनपद पंचायत बलरामपुर | 04.07.2025 |
लाईवलीहुड कॉलेज बलरामपुर | 07.07.2025 |
भर्ती के लिए मुख्य योग्यता:
इस भर्ती की कई मुख्य योग्यता है जो नीचे बताया गया है:
यह भर्ती मुख्यतः तीन श्रेणियों में विभाजित है:
1. सुरक्षा जवान (पुरुष):
- शैक्षिक योग्यता: 10वीं (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) या समकक्ष
- आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष तक
- ऊंचाई: 168 सेमी
- सीना: 77-82 सेमी
- वजन: 56 किग्रा
- पद संख्या: 500
2. सुरक्षा सुपरवाइजर (पुरुष):
- शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष तक
- ऊंचाई: 170 सेमी
- सीना: 77-82 सेमी
- वजन: 56 किग्रा
- पद संख्या: 200
3. सुरक्षा अधिकारी:
- शैक्षिक योग्यता: स्नातक (NCC + ग्रेड ए विथ प्रमाणपत्र होल्डर को वरीयता)
- आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष तक
- ऊंचाई: 170 सेमी
- सीना: 77-82 सेमी
- वजन: 56 किग्रा
- पद संख्या: 100
इस भर्ती में उम्मीदवार को सेलेक्ट होने के लिए सबसे पहले भर्ती स्थान पर पहुंचकर आपको आवेदन देना होगा। आवेदन के फीस 350 रुपए है। फिर आपको सिलेक्ट किया जाएगा सेलेक्ट होने के बाद आपको ट्रेनिंग में बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग में बुलाने के बाद आप इस पद के लिए तैयार हो चुके होंगे। इसलिए अब आपको इन पदों के लिए योग्य रखा जाएगा।